कन्नौज में स्कूटी-ई-रिक्शा की टक्कर, 5 घायल:सरायमीरा के पास पलाट रिक्शा, जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा उपचार

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कन्नौज में स्कूटी और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा पलट गया था। यह हादसा सरायमीरा स्थित मंडी समिति के पास हुआ। सवारियां लेकर जा रहे एक ई-रिक्शा ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया। दुर्घटना होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत ई-रिक्शा को सीधा किया। इस दुर्घटना में मल्हारपुर निवासी इस्माइल और सुहाना, हरदोई जिले के बिलग्राम निवासी अशोक कुमार, सिपाही ठाकुर मोहल्ला निवासी रोहित अवस्थी और जसौली निवासी रिक्शा चालक फैयाज घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कन्नौज में इन दिनों ऑटो और ई-रिक्शा की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। आधे से अधिक वाहन बिना सवारियों के सड़कों पर दौड़ते दिखते हैं, जिससे यातायात जाम की समस्या भी बढ़ गई है। अक्सर देखा जाता है कि शाम होते ही कई ड्राइवर नशे की हालत में वाहन चलाते हैं। ऐसे में उनका न तो गति पर नियंत्रण रहता है और न ही वाहन पर, जिसके कारण सर्दियों में दुर्घटनाओं की संख्या में इजाफा हो जाता है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *