कन्नौज नेशनल हाइवे पर चलती कार के ऊपर खतरनाक स्टंट करते युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना कन्नौज के पाल चौराहे के पास की बताई जा रही है, जहां छह युवक चलती कार के बोनट और छत पर सवार होकर स्टंट कर रहे थे। वायरल वीडियो में युवक फिल्मी अंदाज में खुलेआम स्टंट करते नजर आ रहे हैं। कार की छत पर दो युवक खड़े थे, जबकि अन्य बोनट पर सवार थे। कार की खिड़कियां भी खुली हुई थीं। ये युवक रात के समय नेशनल हाइवे पर बेखौफ होकर स्टंट कर रहे थे। स्टंटबाजी करने वाले इन युवकों में पुलिस का कोई डर नजर नहीं आया। यह वीडियो सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहे के नजदीक का बताया गया है, जहां से कुछ ही दूरी पर एक पुलिस चौकी भी स्थित है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। हाइवे पर इस तरह की स्टंटबाजी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार युवक जन्मदिन मनाने के लिए हाइवे पर पहुंच चुके हैं, जहां वे कार के ऊपर केक काटते और म्यूजिक बजाकर डांस करते देखे गए हैं।
कन्नौज में NH पर चलती कार पर स्टंट, VIDEO:छह युवक बोनट-छत पर सवार दिखे, पुलिस पहचान करने में जुटी
📅 Published: November 30, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
