कलेक्टोरेट परिसर में संविधान निर्माता की प्रतिमा का रखरखाव भूले अफसर

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बलरामपुर| बलरामपुर के अनुसूचित जनजाति के कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद रवि ने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस है और कलेक्टोरेट परिसर में अंबेडकर जी की प्रतिमा पर किसी का ध्यान नहीं है। प्रतिमा पेंट छोड़ रही है और नीचे इनका फर्श भी टूटा हुआ है। आसपास धूल और गंदगी पसरी है। अंबेडकर दिवस पर भी जिला प्रशासन के जिम्मेदार अंबेडकर जी का सम्मान और साफ-सफाई भूल गए हैं, जिस पर अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ ने नाराजगी की जताई और स्वयं साफ-सफाई कराई। संघ ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि संविधान निर्माता अं​बेडकर की प्रतिमा का रखरखाव अच्छा आसपास साफ-सफाई पर ध्यान दें।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *