कानपुर प्रदेश में सबसे ठंडा, पारा पहुंचा 7.7 डिग्री:30 के बाद आएंगे बाद, दिसंबर के दूसरे सप्ताह में गलन के आसार

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कानपुर में जहां दिन की गर्मी आमजन को गर्म मौसम का एहसास करा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर शाम होते ही चलने वाली ठंडी हवाएं मौसम को सर्द कर रही हैं। सीएसए के मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री बढ़कर 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहते हुए 7.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कानपुर को प्रदेश में सबसे सर्द शहर घोषित किया गया है। तित्वा तूफान 30 के बाद लाएगा बादल मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि ध्रुवीय भंवर इस बार कमजोर हो गई हैं। जिसकी वजह से उत्तर भारत में ठंड पड़ रही है। इसी के साथ तित्वा नाम का तूफान बंगाल की खाड़ी से उठ रहा है। जिसका असर 30 नवंबर को भारत के तटीय इलाकों में पड़ेगा। उसकी वजह से यूपी, एमपी, राजस्थान, उड़ीसा और बिहार इनमें बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। कानपुर मंडल में बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन बादलों की वजह से तापमान में उतार चढ़ाव की संभावना है। दिसंबर में होगी बर्फवारी मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि 3-4 दिसंबर के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएगा, जिससे पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना है। बर्फवारी से दिसंबर का दूसरा सप्ताह गलन वाला हो सकता है। फिलहाल सुबह और रात की सर्दी बरकरार रहेगी। सर्दी के कपड़ों का बाजार हुआ गर्म रात और सुबह की बढ़ रही सर्दी ने जैकेट, स्वेटर व टोपा आदि के बाजार को गर्म कर दिया है। शहर में परेड, नवीन मार्केट, सीसामऊ, गुमटी और गोविंद नगर समेत कई बाजारों में गर्म कपड़ों के खरीदार उमड़ रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों को पहनना शुरु कर दिया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *