कानपुर में मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा:पनकी में पांडु नदी पुल के पास निजी साइडिंग में हुई घटना, रूट बाधित नहीं

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कानपुर के पनकी में पांडु नदी पुल के पास एक मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतर गया। यह घटना एक निजी साइडिंग में हुई, जिससे किसी भी मुख्य रेलवे रूट पर यातायात बाधित नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी के पिछले हिस्से के एक वैगन के पांच पहिए बेपटरी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद एक घंटे में वैगन को पटरियों पर चढ़ा दिया गया। बताया जा रहा है, मालगाड़ी पनकी धाम रेलवे स्टेशन से BPCL सचेंडी तेल लोडिंग के लिए जा रही थी। स्टेशन मास्टर अवधेश द्विवेदी ने बताया कि किसी भी ट्रेन पर इसका प्रभाव नहीं हुआ है। क्योंकि मालगाड़ी में लाइन पर नहीं थी, सभी ट्रेनें अपने निर्धारित रूट पर चलाई जा रहीं हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *