कानपुर में रक्षा मंत्री के सामने मेयर-सांसद में 'झड़प':बृजेंद्र स्वरूप पार्क में करोड़ों की जमीन पर बने 'मंगल भवन' को निजी हाथों में सौंपने का आरोप

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कानपुर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में नगर निगम और जेसीआई की ओर से बनाए गए मंगल भवन को लेकर रार रविवार को सड़क पर आ गई। विवाद के चलते रक्षामंत्री मंगल भवन का उद्धाटन करने नहीं पहुंचे। इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर सांसद और महापौर के बीच तू-तू मैं-मैं भी हो गई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। रक्षामंत्री के हस्ताक्षेप के बाद विवाद शांत हुआ, लेकिन दोनों के बीच रार बढ़ गई है। सांसद ने इस पूरे मामले को लेकर जांच कराने की बात कही है। करोड़ों की जमीन पर बना मंगल भवन निजी हाथों में सौंपने का आरोप कानपुर नगर निगम ने बृजेंद्र स्वरूप पार्क के अगले हिस्से में नगर निगम की जमीन पर जेसीआई के सहयोग से 3,184.02 वर्गमीटर (34,272 वर्गफीट) क्षेत्रफल में गरीब परिवार के बेटे-बेटियों की शादी और शुभ कार्य के लिए मंगल भवन का निर्माण किया गया है। यहां आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 11 हजार रुपये में यह शादी और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में दिया जाएगा। मंगल भवन का उद्घाटन करने के लिए महापौर ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को बतौर मुख्य अतिथि बुलावा दिया था, लेकिन एक दिन पहले ही रक्षामंत्री के प्रोटोकॉल बदल गया और उनका आना कैंसिल हो गया। क्यों कि सांसद रमेश अवस्थी ने इस मंगल भवन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दिशा की बैठक में उठाया था। उनका कहना है कि नगर निगम के बेशकीमती जमीन को निजी हाथों में सौंप दिया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए। इस वजह से रक्षामंत्री ने अपना कार्यक्रम टाल दिया था। एयरपोर्ट पर रविवार को रक्षामंत्री पहुंचे तो उन्हें रिसीव करने के लिए सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल समेत अन्य नेता पहुंचे थे। रक्षा मंत्री के सभी से मिलने के दौरान मेयर नाराज हो गईं और उन्होंने सांसद का नाम लेकर राजनाथ सिंह से नाखुशी जताई। बात बढ़ी तो सांसद ने भी कुछ कड़वी बातें कहीं। देखते ही देखते माहौल एकदम गर्म हो उठा और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। बाद में राजनाथ सिंह के हस्तक्षेप पर दोनों नेता शांत हुए। शाम को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मैरिज हॉल का उद्घाटन किया। लेकिन सांसद और महापौर के बीच विवाद खड़ा हो गया है। महापौर बोलीं- निजी हाथों में नहीं सौंपा आज मेरा सपना पूरा हुआ है। इस मंगल भवन के जरिए गरीबों के लिए 11 हजार में फाइव स्टार होटल जैसे मंगल भवन में शादी-विवाह व शुभ कार्य कर सकेंगे। कुछ लोगों को लग रहा था कि इसे निजी हाथों में सौंपा गया है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। नगर निगम और जेसीआई के बीच अनुबंध हुआ है। इसे नगर निगम ने बनाया है और नगर निगम ही चलाएगा। जनता के प्रति जवाबदेह, भ्रष्टाचार के खिलाफ लडूंगा सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि मंगल भवन का उद्घाटन को लेकर मेरे पास कुछ शिकायत आयी थी, के मंगल भवन के नाम पर सरकारी जमीन निजी लोगों को सौंपी जा रही है । जिसपर मैंने संज्ञान लिया वही माननीय राजनाथ जी को अवगत कराया, जिसके बाद कार्यक्रम कैंसिल हुआ है। मुझे जनता ने चुना है किसी व्यक्ति विशेष ने नही, मैं जबतक अपने पद पर रहूँगा अपने कानपुर को भ्रष्टाचार की भेंट नही चढ़ने दूँगा, न मैं किसी के दबाव में आने वाला हूँ न मैं किसी के प्रभाव में आने वाला हूँ, मैं जानता का सेवक हूँ, जनता के साथ जहां गलत होगा मैं वहां खड़ा नज़र आऊंगा ।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *