कासगंज ने बनाया रिकॉर्ड:नवंबर में ऑनलाइन प्रमाण पत्र निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कासगंज जनपद ने ऑनलाइन सेवाओं में नई मिसाल कायम की है। उत्तर प्रदेश शासन की ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत नवंबर 2025 में प्रमाण पत्रों के निस्तारण में कासगंज पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। योजना का उद्देश्य नागरिकों को जाति, आय, निवास, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न दस्तावेज पारदर्शी, समयबद्ध और सुगमता के साथ उपलब्ध कराना है। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंसुल माहेश्वरी के अनुसार, नवंबर माह की राज्य स्तरीय रिपोर्ट में कासगंज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज किया। इस अवधि में कुल 37,452 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 35,301 आवेदनों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। 94.26 प्रतिशत की प्रभावशाली निस्तारण दर के साथ कासगंज प्रदेश में शीर्ष पर रहा। आवेदन निस्तारण प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की देरी न हो। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की सेवाएं जन सेवा केंद्रों (CSC) के माध्यम से उपलब्ध हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक CSC संचालित होने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी सेवाएं आसानी से पहुंच रही हैं। नागरिक सीधे ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *