अयोध्या में गुरुवार को फिरोजाबाद-धनबाद रूट पर चलने वाली 13308 किसान एक्सप्रेस में बम होने की फर्जी सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों में भी अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन को अयोध्या के पटरंगा रेलवे स्टेशन पर आपातकालीन स्थिति में रोक दिया गया। करीब एक घंटे तलाशी अभियान जारी है, जिसके दौरान यात्रियों को पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकालकर प्लेटफॉर्म पर खड़ा किया गया है। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण अयोध्या के नेतृत्व में रुदौली सर्किल की पुलिस टीम, जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। बम स्क्वॉड व डॉग स्क्वॉड को भी तत्काल बुलाया गया। टीमों ने ट्रेन की बोगियों के भीतर और आसपास सूक्ष्म जांच की जा रही है। इसके बाद यह स्पष्ट हो गया कि सूचना फर्जी थी। पुलिस ने बम की सूचना देने वाले युवक को मौके से हिरासत में ले लिया। पूछताछ की जा रही है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बम स्क्वॉड व डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
किसान एक्सप्रेस में बम की सूचना पर हड़कंप:पटरंगा स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन,बम स्क्वॉड व डॉग स्क्वॉड जांच की जुटी
📅 Published: November 27, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
