मैनपुरी से घर लौट रहे एक किसान को कुसमरा-मैनपुरी मार्ग पर एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव बखतपुर निवासी 52 वर्षीय किसान अजयपाल किसी काम से मैनपुरी गए थे। वह शाम करीब साढ़े सात बजे साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। जब वह कुसमरा-मैनपुरी मार्ग पर पुडरी चौराहे के पास पहुंचे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अजयपाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर एलाऊ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई मलिखान सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष एलाऊ अवनीश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की तलाश की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
किसान की वाहन से टक्कर:मैनपुरी मार्ग पर हुई मौत, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
📅 Published: November 29, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
