कुशीनगर के जटहां बाजार थाना क्षेत्र में मिला अज्ञात शव:कटाई भरपुरवा गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब काली स्थान के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सुबह टहलने निकले कुछ ग्रामीणों ने सबसे पहले शव देखा और तुरंत गांव के लोगों तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। कुछ लोगों में आशंका है कि मृतक गांव का निवासी नहीं है, बल्कि वह किसी बाहरी क्षेत्र का व्यक्ति हो सकता है। किसी भी ग्रामीण ने शव की पहचान करने का दावा नहीं किया है। जटहां बाजार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *