कैंट में चला बुलडोजर, अवैध घर जमींदोज:20 निर्माण ढहाए, इलाके में हड़कंप, ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

शनिवार को बरेली के कैंट इलाके में कंटोनमेंट बोर्ड ने अवैध निर्माणों पर बड़ा अभियान चलाया। धोपेश्वरनाथ मंदिर के पास बनी झोपड़ियां, टीनशेड दुकाने और कई अस्थायी घर बुलडोजर चलाकर ढहा दिए गए। शुरुआत होते ही पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। 20 घरों पर चला बुलडोजर
कंटोनमेंट बोर्ड के मुताबिक शनिवार को कुल 20 अवैध घरों पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि सभी को पहले नोटिस दिया गया था और 15 दिन का वक्त भी दिया गया था ताकि वे खुद कब्जा हटा सकें। समय पूरा होने के बाद टीम को ध्वस्तीकरण करना पड़ा। अचानक आई टीम, विरोध भी हुआ
जैसे ही टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलना शुरू हुआ, कुछ लोगों ने विरोध किया। कई अतिक्रमणकारियों ने टीम से नोंकझोंक की और रोकने की कोशिश भी की। लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में विरोध ज्यादा देर नहीं चल पाया। लोगों में अफरा-तफरी
बुलडोजर की आवाज सुनते ही दर्जनों लोग अपने घरों और दुकानों का सामान निकालने में जुट गए। कई जगह धूल-मिट्टी के बीच लोग टूटी बांस-बल्ली और टीन के टुकड़े समेटते दिखे। कार्रवाई के बाद इलाके में मलवे के ढेर नजर आए। लोगों का आरोप, नोटिस नहीं मिला
कई प्रभावित परिवारों ने आरोप लगाया कि उन्हें न तो नोटिस मिला और न ही सामान निकालने की मोहलत दी गई। उनका कहना है कि अचानक कार्रवाई से कई परिवार बेघर हो गए और बच्चों व महिलाओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। आगे भी जारी रहेगा अभियान
कंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि सभी अतिक्रमणकारियों को पहले ही चेतावनी दी गई थी। बोर्ड अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और जहां भी अवैध निर्माण मिला, कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *