कोहरे के कारण अमौसी एयरपोर्ट से 17 फ्लाइट लेट:दो फ्लाइट रद्द, इंटरनेशनल कनेक्शन मिस कर यात्रियों का फूटा गुस्सा

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार का दिन उड़ानों की देरी, रद्दीकरण और तकनीकी गड़बड़ियों से बेहाल रहा। एयरबस-320 के सॉफ्टवेयर अपडेट और मौसम की चुनौतियों ने उड़ान संचालन को बुरी तरह प्रभावित किया। पहले रविवार को इंडिगो की मुंबई फ्लाइट 6E 2441 के अचानक रद्द होने से एक महिला की इंटरनेशनल कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गई, जिसकी शिकायत का व्हाट्सएप वीडियो वायरल हो गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर 17 से अधिक उड़ानें देरी से, और दो फ्लाइटें रद्द दर्ज हुईं, जिससे एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट की कमजोरी साफ दिखी। मुंबई फ्लाइट रद्द—महिला की लंदन कनेक्टिंग फ्लाइट छूटी रविवार सुबह इंडिगो की लखनऊ–मुंबई फ्लाइट 6E 2441 अचानक रद्द कर दी गई। इस फ्लाइट में 125 से अधिक यात्री यात्रा करने वाले थे। दीपा सिंह नाम की एक महिला यात्री ने बताया कि, “मुझे रद्द होने की कोई सूचना नहीं दी गई। एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला कि फ्लाइट कैंसिल है और यात्रियों को संभालने के लिए वहां सिर्फ एक स्टाफ मौजूद था।” उनकी मुंबई से लंदन की कनेक्टिंग इंटरनेशनल फ्लाइट भी छूट गई। दीपा ने वीडियो जारी कर इंडिगो की सेवाओं को “घटिया और गैर–जिम्मेदाराना” बताया। सॉफ्टवेयर अपडेट और कोहरे ने बिगाड़ा संचालन रविवार को सॉफ्टवेयर अपडेट और कोहरे के चलते कई फ्लाइटें प्रभावित रहीं— 6E 6552 गुवाहाटी → लखनऊ — 1 घंटा 45 मिनट देरी 6E 1415 लखनऊ → अबूधाबी — 30 मिनट देरी 6E 6354 लखनऊ → बेंगलुरु — 45 मिनट देरी 6E 2449 लखनऊ → दिल्ली — 3 घंटे देरी 6E 2159 दिल्ली → लखनऊ — 2 घंटे देरी 6E 2111 — लखनऊ → दिल्ली — 25 मिनट देरी 6E 906 — लखनऊ → बेंगलुरु — 20 मिनट देरी आइए जानते हैं रद्द हुई फ्लाइटें की डिटेल इंडिगो 6E 2441 लखनऊ → मुंबई — कैंसिल आकासा QP 1527 — बेंगलुरु → लखनऊ— कैंसिल आइए अब देरी से पहुंचने वाली फ्लाइट के बारे में जानते है.. QF 5364 — दिल्ली → लखनऊ – 25 मिनट देरी से पहुंची JL 9661 — दिल्ली →लखनऊ – 10 मिनट देरी से पहुंची VS 9248 — दिल्ली → लखनऊ – 10 मिनट देरी से पहुंची

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *