कोहरे के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर उड़ाने ठप:उत्तर भारत में कोहरा गहराया, लखनऊ एयरपोर्ट पर उड़ानों में दिखी भारी अव्यवस्था

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

उत्तर भारत में घने कोहरे की वापसी ने हवाई संचालन को भारी प्रभावित कर दिया। सोमवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह से ही उड़ानें या तो रद्द रहीं या घंटों देरी से चलती रहीं। विजिबिलिटी घटने के कारण एयरलाइन कंपनियों ने कई उड़ानों का शेड्यूल बदल दिया, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह के यात्रियों को दिन भर परेशान होना पड़ा। सबसे ज्यादा प्रभावित एअर इंडिया एक्सप्रेस की लखनऊ–दिल्ली उड़ान रही, जिसे कंपनी को पूरी तरह रद्द करना पड़ा। इसके अलावा हैदराबाद, पुणे, जयपुर, गोवा, बंगलूरू और मस्कट के रूटों पर भी उड़ानें समय से नहीं उड़ सकीं। कनेक्टिंग फ्लाइट भी हाथ से निकली यात्री शशांक दीक्षित ने बताया कि वह लखनऊ से बंगलूरू की कनेक्टिंग फ्लाइट से यात्रा करने वाले थे। उनकी एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट AI-9758 शाम 7:30 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन कोहरे के कारण उसे कैंसल कर दिया गया। शशांक जैसे सैकड़ों यात्रियों को अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट और अगली यात्रा पर असर झेलना पड़ा। आने वाली उड़ानों में भारी देरी लखनऊ आने वाली कई फ्लाइट्स तय समय से काफी देर बाद पहुंचीं— हैदराबाद–लखनऊ (इंडिगो 6E-608) – 1 घंटा लेट जयपुर–लखनऊ (इंडिगो 6E-7482) – 1 घंटा 15 मिनट लेट इंदौर–लखनऊ (इंडिगो 6E-7422) – 1 घंटा लेट पुणे–लखनऊ (एयर इंडिया IX-1618) – 40 मिनट लेट बंगलूरू–लखनऊ (इंडिगो 6E-451) – 30 मिनट लेट गोवा–लखनऊ (इंडिगो 6E-6811) – 1 घंटा 10 मिनट लेट चंडीगढ़–लखनऊ (इंडिगो 6E-6751) – 45 मिनट लेट बंगलूरू–लखनऊ (इंडिगो 6E-196) – 30 मिनट लेट अहमदाबाद–लखनऊ (इंडिगो 6E-935) – 45 मिनट लेट दिल्ली–लखनऊ (इंडिगो 6E-6614) – 25 मिनट लेट जाने वाली उड़ानों पर भी कोहरे का असर लखनऊ से उड़ने वाली ज्यादातर फ्लाइट्स भी कोहरे का असर झेलती दिखीं— लखनऊ–दिल्ली (इंडिगो 6E-758) – 1 घंटा 45 मिनट लखनऊ–इंदौर (इंडिगो 6E-7221) – 1 घंटा 30 मिनट लखनऊ–गोवा (इंडिगो 6E-399) – 1 घंटा 45 मिनट लखनऊ–मुंबई (इंडिगो 6E-6222) – 1 घंटा लखनऊ–जयपुर (इंडिगो 6E-7027) – 1 घंटा 15 मिनट लखनऊ–दिल्ली (XC-6489) – 45 मिनट लखनऊ–बंगलूरू (इंडिगो 6E-325) – 1 घंटा 20 मिनट देरी से रवाना हुई

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *