कौशांबी के अंदावा गांव में लाखों की चोरी:तीन मंजिला घर से नकदी, जेवरात किए पार; जांच में जुटी पुलिस

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कोखराज थाना क्षेत्र के अंदावा गांव में एक तीन मंजिला मकान से लाखों रुपए की नकदी और जेवरात चोरी हो गए। चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर शहजादपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अंदावा गांव निवासी देवेंद्र उर्फ लाला खेती-किसानी करते हैं। उनका परिवार रात को खाना खाने के बाद नीचे की मंजिल पर सो रहा था। इसी दौरान, रात में चार से पांच चोर घर में ऊपर के रास्ते से दाखिल हुए। चोरों ने ऊपर के कमरे में रखे बक्से और अन्य सामान को उठा लिया। वे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक खेत में बक्से को तोड़कर उसमें रखे 35,000 रुपए नकद और लाखों रुपए के आभूषण लेकर फरार हो गए। सुबह जब देवेंद्र छत पर गए, तो उन्होंने सामान बिखरा हुआ देखा और चोरी का पता चला। उन्होंने तत्काल शहजादपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के दौरान चोरी हुआ बक्सा गांव से एक किलोमीटर दूर आलू के खेत में बरामद किया। शहजादपुर चौकी प्रभारी गणेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर ले ली गई है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि तीन दिन पहले टेढ़ी मोड़ पर भी लगभग आधा दर्जन दुकानों में ताले तोड़कर लाखों की चोरी हुई थी, जिस पर पुलिस की कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *