कौशांबी में किन्नरों पर हमला, दो के सिर फटे:बधाई लेकर लौटते समय दबंगों ने गाड़ी रोककर की बेरहमी से पिटाई

📅 Published: January 21, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

कौशांबी के करारी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम बधाई लेकर लौट रही किन्नरों पर कुछ दबंगों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो किन्नरों के सिर फट गए, जबकि दो अन्य को भी चोटें आईं। उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित किन्नर सानिया ने बुधवार सुबह करारी थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी है। सानिया ने अपनी तहरीर में बताया कि वे अपनी चार सखियों के साथ एक चार पहिया वाहन से भटपुरवा गांव से बधाई लेकर वापस आ रही थीं। छिमिर्छा गांव के समीप हिसामपुर डेरा गांव के तौसीब, तौकीर और खुर्शीद ने पहले से घात लगाकर ईंट-पत्थर से उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। गाड़ी रुकने पर दबंगों ने किन्नरों को घेर लिया और उन्हें इलाका छोड़कर चले जाने को कहा। जब किन्नरों ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने उन पर रॉड और लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गईं। किन्नर प्रियंका भी इस हमले में घायल हुई हैं। हमलावर किन्नरों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित किन्नरों ने अब करारी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *