कौशांबी में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना करारी थाना क्षेत्र के पावरा गांव के पास सरकारी ट्यूबवेल के पुल से बाइक टकराने के कारण हुई। मृतक की पहचान मीरपुर गांव निवासी रामलाल (50) पुत्र करण सिंह यादव के रूप में हुई है। वह अपने साथी विजय कुमार (40) पुत्र मखनचू के साथ मिक्सचर मशीन में काम करने के लिए लहना गांव जा रहा था। पावरा गांव के समीप सरकारी ट्यूबवेल के पास पहुंचते ही उनकी बाइक बेकाबू हो गई और पुल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही करारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल विजय कुमार को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया और मृतक रामलाल के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।इस दुखद घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने पर परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे।
कौशांबी में पुल से टकराई बाइक, मजदूर की मौत:गांव जाते समय हुआ हादसा, एक अन्य घायल
📅 Published: November 25, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
