कौशांबी में युवक की हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार:शराब ठेके के पास गोली मारकर की थी हत्या, 3 पहले को भेजा था जेल

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कौशांबी के पिपरी थाना पुलिस ने 25 जुलाई को मकदूमपुर गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल रहे समरजीत सिंह उर्फ मुन्ना डॉक्टर को बुधवार को प्रयागराज से पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। यह घटना 25 जुलाई को पिपरी थाना क्षेत्र के मकदूमपुर गांव में शराब के ठेके के पास हुई थी। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल एसआरएन प्रयागराज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पिपरी थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। एसपी कौशांबी राजेश कुमार ने घटना के खुलासे के लिए एक टीम गठित की थी। पुलिस टीम ने 28 जुलाई को इस हत्या में शामिल रूपेश पुत्र समरजीत निवासी गांजा, थाना एयरपोर्ट, प्रयागराज को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद 29 जुलाई को शिवाकांत सिंह उर्फ कल्लू पुत्र नंदलाल सिंह निवासी गांजा, थाना एयरपोर्ट, प्रयागराज और सौरभ सिंह पुत्र बादाम सिंह निवासी नेवादा, थाना सराय अकिल को भी पिपरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी घटना में फरार चल रहे चौथे आरोपी समरजीत सिंह उर्फ मुन्ना डॉक्टर पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह निवासी गांजा, थाना एयरपोर्ट, प्रयागराज को पिपरी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को प्रयागराज से गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *