कौशांबी में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग का VIDEO:नाबालिगों ने की रायफल से खुलेआम चलाईं गोलियां, पुलिस जांच में जुटी

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कौशांबी जिले से हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एक शादी समारोह के दौरान कई राउंड फायरिंग का है, जिसमें नाबालिगों को भी हथियार चलाते देखा जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना चरवा थाना क्षेत्र के सिरवा कला गांव की है। शादी के जश्न के दौरान कई लाइसेंसी राइफलों से खुलेआम गोलियां चलाई गईं, जिससे लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि कुछ नाबालिग भी हथियार लेकर फायरिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गांव में ही एक युवक के विवाह समारोह का है। 4 तस्वीरें देखिए… वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। चरवा थाना पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है और फायरिंग करने वाले व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग के कारण पहले भी कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और इसमें शामिल लोगों की पहचान सुनिश्चित करने में जुटी है। ऐसी लापरवाही बड़ी घटनाओं का कारण बन सकती है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *