क्रेडिट कार्ड अपडेट के नाम पर हुई थी साइबर ठगी:मऊ पुलिस ने पीड़ित के 90 हजार रुपये लौटाए, अधिकारियों से बोला- धन्यवाद

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मऊ जिले की सरायलखंसी साइबर पुलिस ने क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर हुई धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति को उसके 90,098 रुपये वापस दिलाए हैं। यह राशि सरवां निवासी जगधारी राम के खाते से ठगी गई थी। पुलिस के अनुसार, जगधारी राम के साथ क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने के बहाने साइबर ठगी की गई थी। ठगों ने उनके खाते से 90,098 रुपये निकाल लिए थे। पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर यह धनराशि यूपीआई के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराई। पीड़ित जगधारी राम पुत्र पलकू राम ने अपनी ठगी गई राशि वापस मिलने पर उच्चाधिकारियों और सरायलखंसी साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने आम जनता से साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक रहने की अपील की है। पुलिस ने बताया कि अगर किसी के साथ साइबर फ्रॉड की घटना होती है, तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। ऑनलाइन शिकायत साइबर हेल्पलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी दर्ज की जा सकती है। इस बरामदगी में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह, निरीक्षक घनश्याम यादव, कांस्टेबल आशीष द्विवेदी, महिला कांस्टेबल शिखा तिवारी और कांस्टेबल धर्मेंद्र पुष्पाकर सहित साइबर क्राइम पुलिस टीम के सदस्य शामिल थे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *