खालिदा जिया के अंतिम विदाई में शामिल होने पहुंचे जयशंकर:पति की कब्र के पास दफनाया जाएगा; जनाजे में देशभर से 10 लाख पहुंचे

📅 Published: December 31, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की नमाज-ए-जनाजा बुधवार दोपहर ढाका के मानिक मियां एवेन्यू पर अदा की गई। इस दौरान अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस भी मौजूद रहे। जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कई विदेशी मेहमान भी ढाका आए हैं। भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ढाका पहुंचे हैं। जिया को संसद परिसर स्थित जिया उद्यान में उनके पति और बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र के पास दफनाया जाएगा। उनके जनाजे में शामिल होने के लिए देशभर से 10 लाख लोग जुटे। खालिदा जिया का मंगलवार सुबह 80 साल की उम्र में निधन हुआ। वह पिछले करीब 20 दिनों से अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं। उनके निधन पर बांग्लादेश सरकार ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। इस दौरान पूरे देश में सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित रहेंगे। खालिदा जिया के अंतिम संस्कार से जुड़ी 7 तस्वीरें… खालिदा जिया की अंतिम विदाई की अपडेट के लिए नीचे लाइव लिंक से गुजर जाइए…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *