प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने गुरूवार को सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के आवास पर पहंच कर उनके सुपुत्र विनायक पाठक को भावी दांपत्य जीवन के लिए अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि विवाह बंधन एक उत्सव और प्रसन्नता का क्षण होता है। लेकिन वह नये दांपत्य जीवन की जिम्मेदारियों का बोध कराने वाला भी होता है। रक्षा मंत्री के आने की संभावना
राज्यपाल ने विनायक पाठक को विवाह के लिए शुभकामनाएं दी और दांपत्य जीवन में प्रवेश के लिए आशीर्वाद दिया। पूर्व डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने भी सुखमय दांपत्य जीवन के लिये अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। 30 नवंबर को होने वाले विवाह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व भाजपा नेता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी के भी आने की संभावना है। इस मौके पर सीएसजेएमयू कुलपति के पिता रामअनुज पाठक, कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ वंदना पाठक और परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
गवर्नर ने आशीर्वाद दिया, शादी में रक्षा मंत्री आ सकते:30 नवंबर को सीएसजेएमयू के वीसी के बेटे की है शादी
📅 Published: November 27, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
