गाजियाबाद के शिक्षकों ने जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन:पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की,आंदोलन की चेतावनी दी

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पुरानी पेंशन बहाली OPS और No TET Before RTE की मांग को लेकर आज जंतर-मंतर पर Nmops/ATEWA संगठन के बैनर तले एक बड़ा धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में गाजियाबाद जनपद से सैकड़ों शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए, जो सुबह नई दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। संगठन ने आरोप लगाया कि आंदोलन से पहले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र NCR के कई जिलों में ATEWA के पदाधिकारियों को ‘हाउस अरेस्ट’ किया गया और एक दिन पहले विशेष SIR बूथ लगाए गए। पदाधिकारियों ने इसे सरकार की घबराहट बताया, उनका कहना था कि यह कदम दर्शाता है कि सरकार उनकी मांगों को मिल रहे जनसमर्थन से भयभीत है और शांतिपूर्ण आंदोलन को बाधित करने का प्रयास कर रही है। शिक्षक-कर्मचारियों का आरोप है कि जहां जनप्रतिनिधियों के लिए कई-कई पेंशन की व्यवस्था है, वहीं 30 से 40 वर्ष तक देश की सेवा करने वाले कर्मचारियों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली जैसे बाजारी मॉडल में धकेला गया है। इस व्यवस्था ने कर्मचारियों के भविष्य को असुरक्षित कर दिया है, जिससे सरकारी शिक्षा विभाग सहित सभी वर्गों में गहरा रोष है। ATEWA ने स्पष्ट किया है कि पुरानी पेंशन बहाली तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। संगठन ने कहा कि यह केवल पेंशन की लड़ाई नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य का प्रश्न है, इसलिए आंदोलन हर स्तर पर जारी रखा जाएगा। गाजियाबाद से इस रैली का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने किया। उनके साथ जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार त्यागी, वरिष्ठ सलाहकार प्रमोद कुमार बंसल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मीनू शर्मा, दीपक चौबियांन, संयुक्त मंत्री जयवर्धन सिंह, जिला प्रवक्ता प्रमोद पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष भोजपुर राजपाल यादव, उपाध्यक्ष अजय कुमार, और संयुक्त मंत्री राकेश कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी दिल्ली पहुंचे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *