ग़ाज़ियाबाद के लोनी क्षेत्र में बुधवार देर रात एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे अरविंद (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला अरविंद अपनी रिश्तेदार के साथ एक समारोह से वापस घर लौट रहा था। जब वह चिरौड़ी इलाके के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक डंफर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरविंद करीब 50 फीट दूर जाकर गिरा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पीछे बैठी महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर देर से पहुंची। पुलिस ने तुरंत घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी देखभाल कर रही है। हादसे के बाद डंफर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल की जांच की जा रही है और पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।
गाजियाबाद में एक्सीडेंट में युवक की मौत:शादी में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था, डंपर ने मारी टक्कर
📅 Published: November 27, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
