गाजीपुर में महिला की संदिग्ध मौत का मामला:ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप, परिजनों ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गाजीपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की परिजनों ने मांग की है। परिजन आज एसपी आफिस पंहुच न्याय की गुहार लगाए। मालूम हो कि महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला था। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। परिजनों के मुताबिक अभी भी कई आरोपी फरार है। रेवरिया गांव निवासी अंकित गिरि ने बताया कि उनकी बहन आँचल गिरि की शादी 7 मई 2021 को खानपुर थाना क्षेत्र के टडवा खानपुर गांव निवासी पंकज गिरि से हुई थी। शादी के लगभग छह महीने बाद से ही आँचल के ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे। आँचल ने इस बारे में अपने मायके वालों को कई बार बताया था, जिसके बाद परिवार ने समझाने का प्रयास भी किया था। अंकित गिरि के अनुसार, 10 नवंबर 2025 को सुबह करीब 7 बजे उनके बड़े भाई अजीत को आँचल की सास का फोन आया। सास ने बताया कि आँचल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही अंकित अपने परिवार के साथ तत्काल आँचल के ससुराल पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि आँचल का शव फंदे से लटका हुआ था, लेकिन उसके पैर मुड़े हुए थे और जमीन से सटे हुए थे। अंकित का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। उनका दावा है कि ससुराल वालों ने उनकी बहन की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *