गाजीपुर में मुगलानीचक हत्याकांड का खुलासा:आरोपी ने जुर्म कबूला, बोला- ईंट मारकर हत्या की

📅 Published: December 3, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गाजीपुर में चचेरे भाई की ईंट से मारकर हत्या करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। यह घटना 1 दिसंबर की रात को थाना कोतवाली क्षेत्र के मुगलानीचक गांव में हुई थी। मृतक बहादुर बिन्द (लगभग 28 वर्ष) 1 दिसंबर को अपनी पिकअप गाड़ी लेकर घर से निकले थे, लेकिन रात 9 बजे तक वापस नहीं लौटे। 2 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे उनका शव गांव में राममनोज के बगीचे में लहूलुहान हालत में मिला। उनके सिर में गंभीर चोटें थीं, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। मृतक के छोटे भाई दिनेश बिन्द पुत्र स्व. विजय बिन्द ने 2 दिसंबर को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस ने 3 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। वांछित अभियुक्त रोशन बिन्द पुत्र रामजतन बिन्द (लगभग 23 वर्ष), निवासी मुगलानीचक शहरी, थाना कोतवाली, गाजीपुर को मीरनपुर सक्का के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी रोशन बिन्द ने बताया कि उसने 1 दिसंबर की रात को अपने ही बड़े पिता के लड़के बहादुर बिन्द की ईंट से मारकर हत्या कर दी थी। उसने यह भी बताया कि पकड़े जाने के डर से उसने मृतक का मोबाइल तोड़ दिया था और सिम फेंक दिया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पकड़े जाने के डर से मोबाइल फेंककर भागने की फिराक में था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *