गाजीपुर में सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध किया:अन्य विभागों के कार्य थोपने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गाजीपुर। रविवार को विकास खण्ड सदर के सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति, गाजीपुर के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध और उच्चाधिकारियों द्वारा अन्य विभागों के कार्य जबरन दबाव बनाकर कराने की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोष व्यक्त किया गया। समिति ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 1 से 4 दिसंबर तक विरोध स्वरूप काला फीता बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया है। यह कदम सचिवों पर बढ़ते कार्यभार और दबाव के खिलाफ उठाया गया है। सत्याग्रह/आंदोलन के अगले चरण में माननीय मुख्यमंत्री को पत्रक देने का निर्णय लिया गया है। यदि सुनवाई नहीं होती है, तो अंततः सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक में समन्वय समिति के अध्यक्ष सूर्यभानु राय, कार्यकारी अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी, मंत्री पवन पांडे, विनीत राय, मनोज यादव, जयप्रकाश पांडे, कंचन कुमार जायसवाल, शिवप्रकाश त्रिपाठी, शशि राय, अरुण पांडे, चंद्रिका प्रसाद, रमेशचंद्र प्रथम, रमेशचंद्र द्वितीय, अजीत गौतम, अवनीश, लाल बहादुर शास्त्री, रिंकू कश्यप, कमलेश जायसवाल, नितेश रावत, राजीव शर्मा और शैलेन्द्र सहित कोर कमेटी के समस्त सदस्य उपस्थित थे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *