गुरुकुल सिटी में भूखंडों के संभावित रेट तय:2 से 3 हजार रुपये वर्ग फीट के बीच होगी कीमत

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

नया गोरखपुर की पहली योजना गुरुकुल सिटी का संभावित लेआउट मंजूर होने के साथ संभावित रेट भी तय कर लिया गया है। यहां भूखंड 25000 रुपये से लेकर 30000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक रहने की संभावना है। यानी किसी को नया गोरखपुर में जमीन लेनी है तो शहर में जो रेट है, उससे कम कीमत में ले सकेंगे। वर्ग फीट की बात करें तो 2 से 3 हजार रुपये प्रति वर्ग फीट के बीच में रेट होगा। गोरखपुर शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए लोगों की आवासीय जरूरतों को पूरा करने पर फोकस किया जा रहा है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की ओर से 6000 एकड़ जमीन पर नया गोरखपुर बसाने की तैयारी में है। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। 25 गांवों में यह जमीन अधिगृहीत की जानी है। वर्तमान में लगभग 200 एकड़ से अधिक जमीन की रजिस्ट्री GDA की ओर से कराई गई है। कुशीनगर रोड के तीन गांवों एवं शहर के उत्तरी क्षेत्र के तीन गांवों में अब अनिवार्य अर्जन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कुशीनगर क्षेत्र में 400 एकड़ से अधिक जमीन लेने के लिए धारा 11 की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इस विषय को रखा गया था। बोर्ड की ओर से मंजूरी दे दी गई है। 400 एकड़ में होगा गुरुकुल सिटी का विकास
मानीराम क्षेत्र में विकसित होने वाली गुरुकुल सिटी का विकास 400 एकड़ में किया जाएगा। इसको लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। मानीराम, बालापार एवं रहमतनगर में गुरुकुल सिटी विकसित की जाएगी। गोरखपुर की यह आधुनिक सिटी बनने जा रही है। इसमें निजी विश्वविद्यालय से लेकर शिक्षण संस्थाओं के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। बड़ा आवासीय क्षेत्र होगा। हरित क्षेत्र भी अच्छा-खासा रखा जा रहा है। रिजार्ट आदि के लिए भी जगह उपलब्ध होगी। चिलुआताल को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। जिससे इस योजना को चारचांद लगेंगे। निजी टाउनशिप भी हो रही विकसित
रियल एस्टेट कंपनी ओमेक्स की ओर से इसी क्षेत्र में एक निजी टाउनशिप विकसित की जा रही है। इसके बगल में ही उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपी एसएसएफ) की दूसरी बटालियन का भवन भी बनाया जा रहा है। गोरखनाथ विश्वविद्यालय भी इसी क्षेत्र में है। प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय यहां से नजदीक है। यह क्षेत्र गोरखपुर को नेपाल से जोड़ने वाले गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर स्थित है। लोगों के आवास का सपना पूरा होगा
GDA के उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन का कहना है कि इस योजना से लोगों के आवास का सपना पूरा होगा। यहां अपेक्षाकृत कम कीमत पर भूखंड मिल सकेंगे। संभावित रेट तय कर लिया गया है। उसी के आसपास योजना लांच की जाएगी। गुरुकुल सिटी में हर तरह की सुविधा होगी। इसका संभावित लेआउट बोर्ड में मंजूर हो चुका है। अब यहां विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *