गोंडा जेल में हत्यारोपी कैदी मनोज की मौत:परिजन बोले- हार्ट अटैक नहीं, ‘साजिशन हत्या; जांच की मांग

📅 Published: December 3, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गोंडा मंडलीय जिला कारागार में हत्या के आरोप में बंद एक विचाराधीन कैदी मनोज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जेल प्रशासन ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है, जबकि मृतक के परिजनों ने इसे साजिशन हत्या बताते हुए जेल प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। मनोज पिछले करीब नौ महीने से गोंडा की जिला जेल में बंद था। उस पर दत्तनगर विसेन में इंद्रसेन की हत्या का आरोप था। यह मामला इसी साल 16 मार्च को तब सामने आया था, जब इंद्रसेन का सिर खैरा गांव से बरामद किया गया था। जेल प्रशासन के अनुसार, मनोज को अचानक सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रशासन ने प्राथमिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। मनोज की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे। शव देखकर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि मनोज को हार्ट अटैक नहीं आया, बल्कि उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने जेल प्रशासन को मनोज की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। गोंडा जेल अधीक्षक ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि कैदी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *