गोंडा में दिव्यांग दीवान और सिपाही से मारपीट:सम्मन देने आए थे दोनों पुलिसकर्मी, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में सम्मन देने आए दो पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। महाराजगंज जिले से आए दिव्यांग हेड कांस्टेबल छोटे लाल यादव और गोंडा महाराजगंज चौकी पर तैनात सिपाही अरुण कुमार गुप्ता के साथ इमामबाड़ा चमार टोलिया गांव में मारपीट की गई। इस दौरान उनके मोबाइल भी छीनकर पटक दिए गए, जिससे स्क्रीन टूट गई। मारपीट में हेड कांस्टेबल छोटेलाल यादव और कांस्टेबल अरुण कुमार गुप्ता घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सम्मन लेने से इनकार कर दिया और पुलिसकर्मियों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। नगर कोतवाली पुलिस ने हेड कांस्टेबल छोटेलाल यादव की तहरीर पर शशि आनंद और राजन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मनीष कुमार को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है इस घटना का 53 सेकंड का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हेड कांस्टेबल छोटेलाल यादव रिकॉर्डिंग करते दिख रहे हैं, जबकि सिपाही अरुण कुमार गुप्ता आरोपियों को सम्मन लेने के लिए कह रहे हैं। इस दौरान भी आरोपी पुलिसकर्मियों के मोबाइल छीनने और विवाद करने का प्रयास करते दिख रहे हैं। हेड कांस्टेबल छोटे लाल यादव महाराजगंज जिले के थाना बृजमनगंज में तैनात हैं। वह न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेंदा, महाराजगंज द्वारा जारी नोटिस शशि आनंद, राजन और नीता को देने गोंडा आए थे। इन सभी को 27 नवंबर को न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेंदा, महाराजगंज के कोर्ट में पेश होना था। सम्मन जब लेने से आरोपियों ने मना किया तो हेड कांस्टेबल ने दोबारा लेने के लिए कहा तो इसीलिए मारपीट किया है। आरोपी शशि गौतम उर्फ आनंद गौतम ने अपने छोटे भाई की शादी महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक लड़की से लगाई थी। कुछ लेने देन को लेकर राजन गौतम ने शादी करने से इनकार कर दिया था। जिसका मुकदमा लड़की के पिता ने न्यायालय दायर किया है। उसी का सम्मन न्यायालय से राजन गौतम और उस के बड़े भाई शशि गौतम उर्फ आनंद और नीता के नाम पर जारी हुआ था। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि हेड कांस्टेबल छोटेलाल यादव के तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके दोनों लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों आरोपियों ने हमारे थाना क्षेत्र के महाराजगंज चौकी पर तैनात सिपाही के साथ मारपीट की है साथ ही साथ महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल छोटे लाल यादव के साथ भी मारपीट की है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *