गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देर रात बड़े पैमाने पर 35 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इनमें 13 उपनिरीक्षक और 22 मुख्य आरक्षी व आरक्षी शामिल हैं। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई के तहत, उपनिरीक्षक राजेश कनौजिया को चौकी प्रभारी कस्बा करनैलगंज के पद से हटाकर थाना धानेपुर भेजा गया है। इसी प्रकार, उपनिरीक्षक पिंटू कुमार यादव को चौकी प्रभारी कस्बा मनकापुर से हटाकर थाना कोतवाली नगर स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक शिवनाथ गुप्ता को थाना खोडारे से चौकी प्रभारी कस्बा करनैलगंज नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रशांत कुमार को थाना धानेपुर से चौकी प्रभारी कस्बा मनकापुर की जिम्मेदारी दी गई है। अन्य उपनिरीक्षकों में धर्मराज शर्मा को थाना इटियाथोक से थाना तरबगंज, खुश मोहम्मद को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कौड़िया से थाना मनकापुर, सुनील कुमार को थाना करनैलगंज से कोतवाली नगर भेजा गया है। प्रवीण पुंज को थाना धानेपुर, सैयद कमाल अहमद को थाना कोतवाली देहात, राम दरशा को अंगुष्ठ छाप, रामचंद्र सिंह यादव को थाना नवाबगंज, विजय प्रकाश दीक्षित को थाना छपिया और नंदकिशोर सिंह को भी थाना छपिया स्थानांतरित किया गया है। मुख्य आरक्षियों में शैलेंद्र कुमार का थाना कर्नलगंज, ऋषिकेश यादव का थाना खरगूपुर, उपेंद्र राय का थाना वजीरगंज, विनय प्रकाश का थाना कोतवाली देहात, योगेश पासवान का थाना खोडारे, पूनम देवी पाल का न्यायालय सुरक्षा, अशोक कुमार कुशवाहा का एमएसी सेल और जितेंद्र यादव का थाना कोतवाली नगर तबादला किया गया है। इसके अतिरिक्त, मुख्य आरक्षी जयप्रकाश चौधरी को थाना मनकापुर, विजय शंकर सिंह को थाना कोतवाली नगर, दूधनाथ यादव को थाना कोतवाली देहात, जनार्दन यादव को थाना इटियाथोक, हेमंत कुमार पाठक को थाना कोतवाली नगर, प्रमोद कुमार को थाना मनकापुर, मोहम्मद जीशान को डब्ल्यूसीएसओ कार्यालय भेजा गया है। रविंद्र कुमार गौड़ को थाना कोतवाली नगर, दुर्गेश कुमार को थाना कोतवाली नगर, जयप्रकाश सिंह को न्यायालय सम्मन सेल, विवेक सिंह पटेल को थाना कर्नलगंज, धनंजय सिंह को थाना खरगूपुर, महेंद्र प्रसाद को थाना कर्नलगंज और दीमांसा पटेल को अंगुष्ठ छाप में स्थानांतरित किया गया है।
गोंडा SP ने 35 पुलिसकर्मियों का किया तबादला:13 उपनिरीक्षक, 22 आरक्षी शामिल,दो चौकी प्रभारी हटे
📅 Published: November 26, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
