गोतस्कर ने पुलिस को की थी गुमराह करने की कोशिश:2 दिन पूर्व पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ था आरोपी, मिर्जापुर और अंबेडकरनगर में दर्ज मुकदमे

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आजमगढ़ में 2 दिन पूर्व पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। जौनपुर के रहने वाले गोतस्कर परवेज ने पुलिस को इसलिए गुमराह करने की कोशिश की थी कि गो तस्करी की घटना में शामिल होने से बच सके। इस बात का खुलासा आजमगढ़ के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने किया है। जिले में प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वाले अंतर्जनपदीय अपराधी परवेज अहमद को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। परवेज जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पशु तस्कर ट्रक पर 18 से अधिक प्रतिबंधित पशुओं को लादकर बिहार वध के लिए ले जा रहे थे। इसके साथ ही ट्रक के साथ में एक डस्टर कार ट्रक को एस्कॉर्ट करते हुए चल रही थी। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस को ट्रक में गोवंश लदे होने की सूचना मिली थी। इसके साथ ही ट्रक को एक डस्टर कार कवर कर रही थी। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इसके बाद पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में गो तस्कर प्रवेश के पैर में गोली लगी थी। हालांकि पुलिस ट्रक का पीछा करने आगे निकल गई। इसी दौरान घायल बदमाश ने एंबुलेंस को फोन करके गाड़ी का टायर फटने से हुई दुर्घटना का हवाला देते हुए अस्पताल आ गया इस बात की जानकारी पुलिस को भी नहीं लगी। अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल परवेज की शिनाख्त गोतस्कर के रूप में की। घायल बदमाश पर मिर्जापुर और अंबेडकर नगर में गो तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं पुलिस की कंट्रोल फायरिंग में हुआ गिरफ्तार इस बारे में जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि कंधरापुर थाना क्षेत्र के टोल टैक्स के निकट ट्रक से प्रतिबंध गोवंश की तस्करी की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर थाने की पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने जब ट्रक को रोकने का प्रयास किया। तो ट्रक पर सवार लगभग 6 लोग कूद कर फरार हो गए। जबकि ट्रक को एस्कॉर्ट कर रही डस्टर पर बैठे पशु तस्कर प्रवेश ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश की पहचान परवेज अहमद के रूप में हुई है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *