गोरखपुर के कार्मल स्कूल में एनुअल फंक्शन:प्राचीन युग से AI के दौर तक की कला यात्रा दिखाई, रचनात्मक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया रोमांचित

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गोरखपुर के कार्मल स्कूल में देर शाम एनुअल फ़ंक्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य, नाट्य और रचनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए प्राचीन युग से लेकर भविष्य के AI दौर तक की अद्भुत यात्रा को मंच पर जीवंत कर दिया। पूरे कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह, नैतिक संदेश और कला का सुंदर समन्वय दिखाई दिया। समारोह की शुरुआत नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि भविष्य निधि आयुक्त अभिषेक कुमार मिश्रा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत से हुई। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर ईश्वर का स्मरण किया गया, जिसने पूरे कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण और गरिमामय माहौल प्रदान किया। जंगल थीम से हुई शानदार शुरुआत कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति ‘जंगल-मस्ती नृत्य’ रही, जिसमें छोटे बच्चों ने प्राचीन युग का जीवंत चित्रण किया। रंगीन परिधानों, संगीत और उनकी मासूम ऊर्जा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह प्रस्तुति पूरे समारोह के माहौल को उत्साह से भर देने वाली साबित हुई। ‘एपोका’ में समय यात्रा की कलात्मक प्रस्तुति ‘ट्रैवल थ्रू टाइम एपोका’ के अंतर्गत छात्राओं ने मंच पर समय की यात्रा को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्राचीन युग की शुरुआत ने सभ्यता की नींव को दर्शाया, वहीं मध्यकालीन राजदरबार की भव्यता और शिष्टाचार को सजीव किया गया। इन प्रस्तुतिों ने दर्शकों को ऐतिहासिक कालखंडों की गहराई महसूस कराई और पूरी प्रस्तुति को ज्ञानवर्धक बनाकर रखा। भविष्य के AI युग से दर्शक हुए प्रभावित कार्यक्रम के अंतिम चरण में छात्रों ने AI आधारित भविष्य की दुनिया को नृत्य और नाट्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसमें मानव और रोबोट के सहयोगपूर्ण संबंधों की कल्पना दिखाई गई, जिसने दर्शकों को नई सोच और तकनीकी विकास की दिशा पर विचार करने के लिए प्रेरित किया। यह प्रस्तुति कार्यक्रम का सबसे आकर्षक और चर्चित हिस्सा रही। सम्पूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में मेहनत, ज्ञान, साहस और मानवीय मूल्यों का महत्व स्थापित करना था। स्कूल ने बताया कि मदर वेरोनिका की कोर वैल्यू को बच्चों के व्यवहार का हिस्सा बनाया जाता है, ताकि उनमें इंसानियत और संवेदनशीलता हमेशा जीवित रहे और वे इसे समाज में भी साझा करें।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *