गोरखपुर ट्रेड शो में दिखी 'ब्रांड यूपी' की झलक:लोगों को आकर्षित कर रहे ओडीओपी उत्पाद

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गीडा दिवस के उपलक्ष्य में लगाए गए गोरखपुर ट्रेड शो में ‘ब्रांड यूपी’ की झलक नजर आ रही है। यहां प्रदेश के विभिन्न जिलों के ओडीओपी उत्पादों का शोकेस लगाया गया है। यह शोकेस लोगों का ध्यान खींच रहा है। मुख्यमंत्री भी यहां पहुंचे और उत्पादों का अवलोकन किया। उनके बारे में जानकारी ली। यह यूपी स्टेट ट्रेड शो तीन दिनों तक चलेगा। रविवार को भीड़ और बढ़ने की संभावना है। 1 दिसंबर को यह ट्रेड शो लोगों के लिए खुला रहेगा। गोरखपुर और आसपास के जिलों के उत्पाद भी उद्यमिता तथा नवाचार के क्षेत्र में बढ़ते पूर्वांचल के कदमों की गवाही दे रहे हैं। सीएम ने बढ़ाया नवाचारियों का उत्साह इस ट्रेड शो में शनिवार को स्टालों पर जाकर सीएम ने उद्यमियों और नवाचरियों का उत्साह बढ़ाया। गोरखपुर ट्रेड शो में 200 स्टाल लगाए गए हैं। हर स्टाल अपनी कंपनी या संस्था के उत्पाद या सेवा का ‘कंप्लीट शोकेस’ नजर आता है। यहां इथेनॉल के बाई प्रोडक्ट से बना पशु आहार रसोई है तो सिद्धार्थनगर की ओडीओपी कालानमक चावल से बने बेकरी उत्पाद भी सबको लुभा रहे हैं।
कपड़ों, जूतों और अन्य तरह के अपैरल हैं तो गीडा में बन रही प्लाई, कोल्ड ड्रिंक, पैकेजिंग आइटम्स के अलावा कई बड़े औद्योगिक समूहों के उत्पाद भी श्रृंखलाबद्ध तरीके से प्रदर्शित किए गए हैं। ओडीओपी के स्पेशल स्टाल पर गोरखपुर के टेराकोटा, मुरादाबाद के मेटल वेयर, कुशीनगर के बनाना फाइबर प्रोडक्ट्स, वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी सहित कई जिलों के विशिष्ट उत्पाद अपनी खूबसूरती और अनूठेपन से सबक मन मोह ले रहे हैं। इन सबके बीच इन्वेस्ट यूपी व तमाम बैंकों और वित्तीय संस्थानों के स्टाल ऋण देने की जानकारी देने को तत्पर हैं। सूचना विभाग की तरफ से लगाई गई विकास प्रदर्शनी प्रदेश की प्रगति गाथा को खुबसूरती से संजोए हुए है। सीएम ने कहा- विद्यार्थियों को जरूर दिखाएं ट्रेड शो
गोरखपुर ट्रेड शो का उद्घाटन और अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर और इस अंचल के सभी लोगों से इस तीन दिवसीय आयोजन में आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह ट्रेड शो इंजीनियरिंग कॉलेजों, विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक, आईटीआई के विद्यार्थियों को जरूर दिखाया जाना चाहिए। इससे विद्यार्थी अपने अंचल, प्रदेश में बन रहे उत्पादों और नवाचारों के बारे में अच्छे से जान सकेंगे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *