कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने बताया कि यह शटडाउन पुराने वितरण तंत्र को सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित करने और भविष्य में स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। विभाग ने प्रभावित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय में सभी जरूरी तकनीकी कार्य पूरे कर सप्लाई जल्द बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। इंदिरा नगर फीडर पर दोपहर से शाम तक शटडाउन तारामंडल उपकेंद्र के इंदिरा नगर फीडर पर 6 लेन रोड चौड़ीकरण के चलते महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसके लिए आज दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान इंदिरा नगर, गोपालपुर और दाउदपुर इलाके प्रभावित रहेंगे। कई फीडर बंद रहेंगे लाइन शिफ्टिंग कार्य को लेकर गुरुवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक राप्तीनगर उपकेंद्र के 11 केवी फेस-4 फीडर, राजनगर फीडर और नकहा फीडर की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा लालडिग्गी उपकेंद्र का 11 केवी हिंदी बाजार फीडर और बक्शीपुर उपकेंद्र का 11 केवी कोतवाली फीडर भी निर्धारित समय में बंद रहेंगे।
गोरखपुर में गुरुवार को कई इलाकों में शटडाउन:रोड चौड़ीकरण-लाइन शिफ्टिंग से बिजली बाधित, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
📅 Published: November 26, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
