गोरखपुर में लाश रखकर किया सड़क जाम:मोहद्दीपुर में काम करने वाली लड़की की बिहार में मिली बॉडी, हत्या की आशंका

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गोरखपुर के मोहद्दीपुर में घर में काम करने वाली एक 21 साल की नीतू साहनी की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। नाराज परिजनाें ने रविवार देर शाम करीब 6:30 बजे युवती की लाश रखकर मोहद्दीपुर सड़क जाम कर दी। सड़क जाम की सूचना पर कैंट और अन्य थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस ने परिजनों का समझाकर सड़क से किनारे हटाया। करीब 15 मिनट तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। परिजनों का आरोप है कि बेटी को मोहद्दीपुर में रहने वाली महिला के फ्लैट में काम करने के लिए भेजा था। शनिवार को अंजान नंबर से कॉल कर बताया गया कि बेटी की तबीयत खराब है। यह कहते हुए कप्तानगंज पुलिस बिहार लेकर गई। बिहार के पश्चिमी चंपारण के धनहा थाना क्षेत्र में लाश मिली। इसके बाद बिहार के बगहा में पोस्टमार्टम के बाद लाश लेकर गोरखपुर आए हैं। परिजनाें ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। अब पढ़िए पूरा मामला कुशीनगर के कुर्मीपट्टी के अयोध्या साहनी ने बताया कि मेरी पांच बेटियां हैं, एक लड़का है। इसमे से नीतू निषाद को 3 साल पहले मोहद्दीपुर के आर्चिड ग्रीन के एक फ्लैट में रहने वाली संगीता अग्रवाल के पास घर का काम करने के लिए भेजा था। वहां साफ सफाई का काम करती थी। शनिवार को अंजान नंबर से कॉल कर कुशीनगर के कप्तानगंज बुलाया गया। वहां पहुंचते ही पुलिस गाड़ी में बैठाकर बिहार के पश्चिमी चंपारण लेकर गई। पुलिस ने बताया कि आपके लड़की तबीयत खराब है। बिहार के पश्चिमी चंपारण में पहुंचने पर मेरी बेटी की लाश दिखाई जाती है। बताया गया कि तबीयत खराब थी, जिससे मौत हो गई। लेकिन कोई यह नहीं बताया कि आखिरी मेरी बेटी बिहार कैसे पहुंच गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद लाश मिली है। अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं दी गई। मोहद्दीपुर से भाग गया परिवार अयोध्या साहनी ने बताया कि बेटी की लाश लेकर पूरे परिवार के साथ शाम को मोहद्दीपुर स्थित अपार्टमेंट में पहुंचे। यहां आने पर पता चला कि घर में ताला बंद कर परिवार कहीं निकल गया है। कॉल करने पर रिसीव भी नहीं किया जा रहा है। अयोध्या साहनी ने बताया कि शुक्रवार को आखिरी बार बेटी से बात हुई थी। तब वह गोरखपुर में ही थी। शनिवार को एक अंजान नंबर से कॉल कर कप्तानगंज बुलाया गया। जहां से पुलिस लेकर बिहार गई। आर्चिड ग्रीन अपार्टमेंट के रजिस्टर के मिलान करने पर पता चला है कि 14 अप्रैल के बाद नीतू यहां नहीं आई है। यहां रहने वाली अग्रवाली फैमली लखनऊ शादी गई है। इसके बाद परिजन लाश लेकर न्याय की मांग करते हुए मोहद्दीपुर सड़क पर बैठ गए। इस दौरान बेटी की लाश को लेकर परिजन रोते चिल्लाते रहे। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिजनों को सड़क किनारे कर दिए हैं। उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *