गोरखपुर BRD मेडिकल कॉलेज के ओएसटी में चोरी:नशा छुड़ाने की दवाएं गायब, चोरों ने दस्तावेजों को भी जलाया

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में संचालित नशामुक्ति केंद्र (ओएसटी) में मंगलवार की शाम चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने ओएसटी रूम का ताला तोड़कर 9,500 की दवाइयां चोरी कर ली। इसके बाद वहां रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी आग के हवाले कर दिया। सूत्रों के अनुसार, चोर पहले ओएसटी कक्ष में घुसे। यहां उन्होंने रजिस्ट्रेशन रजिस्टर और टेबल में रखे कागजात जलाए। इसके बाद मानसिक रोग विभाग की ओपीडी के मुख्य दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। विभाग की आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब 2 मिलीग्राम की 9,500 गोलियां चोरी कर लीं। ये सभी दवाएं नाक के माध्यम से उन मरीजों को दी जाती थीं, जो नशा छोड़ने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। दवाओं का चोरी होना ओएसटी की पूरी औषधि आपूर्ति श्रृंखला पर भी सवाल खड़े करता है। विभागाध्यक्ष ने दी बीआरडी प्राचार्य को जानकारी
विभागाध्यक्ष ने घटना की लिखित सूचना कॉलेज प्राचार्य को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से मानसिक रोग विभाग में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन अब तक सुरक्षा में कोई सुधार नहीं हुआ। विभाग में लगे सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे चोरी की वारदात के दौरान कोई भी वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं हो सकी। वहीं, ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है कि घटना के समय वे अपनी जगह पर मौजूद थे या नहीं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गुलरिहा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन और पुलिस अब दोषियों की तलाश में जुटे हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *