ग्रीन वैली स्कूल ने जीती वाद-विवाद प्रतियोगिता:औरैया सहोदया के तत्वावधान में हुआ सफल आयोजन

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

औरैया सहोदया के तत्वावधान में ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, दिबियापुर में एक हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि गेल डीएवी पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। प्रतियोगिता का विषय “क्या स्मार्टफोन वाकई हमें स्मार्ट बनाते हैं?” था। प्रतिभागियों ने इस विषय पर पक्ष और विपक्ष में तार्किक, प्रभावी और शोधपूर्ण तर्क प्रस्तुत किए। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल ने मेजबान विद्यालय के रूप में सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में औरैया जनपद के दस प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया। इनमें एस.एस.बी.एस. स्मृति विद्यापीठ, एरा इंटरनेशनल, शेम्फर्ड फ्यूचरिस्टिक, सेंट मदर टेरेसा स्कूल, सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सैंजोस एकेडमी, गेल डीएवी पब्लिक स्कूल, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, पी.बी.आर.बी. अकादेमी और रैपिड ग्लोबल स्कूल शामिल थे। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में स्थानीय महाविद्यालयों के प्रबुद्ध शिक्षाविद शामिल थे। जे.पी. इंटरनेशनल औरैया के प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह अवलोकन अधिकारी के रूप में पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय की छात्रा आरूही ने आत्मविश्वास और सौम्यता के साथ किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं जैसे अंशिका, पलक, भूमि, आद्या, कीर्ति, आदित्य, गरिमा और सूरज ने स्मार्टफोन के सामाजिक, शैक्षिक, मानसिक और नैतिक प्रभावों पर गहन विचार प्रस्तुत किए। उनके तर्कों ने श्रोताओं को गंभीर चिंतन के लिए प्रेरित किया। सूक्ष्म मूल्यांकन के बाद, निर्णायकों ने ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल दिबियापुर को विजेता, गेल डीएवी पब्लिक स्कूल को उपविजेता और सेंट मदर टेरेसा स्कूल को तृतीय स्थान पर घोषित किया। सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं में विषय के पक्ष में संजोस एकेडमी की पलक यादव और विपक्ष में ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल की वैष्णवी को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर, विद्यालय प्रबंधक नवनीत गुप्ता ने निर्णायकों, अवलोकन अधिकारी, सहभागी विद्यालयों, अध्यापकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं बौद्धिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *