ग्रेटर नोएडा में अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश:5 तस्कर गिरफ्तार, 3 पिस्टल, 3 तमंचे और 166 कारतूस बरामद

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

ग्रेटर नोएडा की दनकौर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन पिस्टल, तीन तमंचे और 166 कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों में तीन .32 बोर की पिस्टल, तीन .315 बोर के तमंचे, .32 बोर के 160 कारतूस और .315 बोर के 6 कारतूस शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने 50 हजार रुपये नकद, एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो और एक बलेनो गाड़ी भी जब्त की है। यह गिरोह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और हरियाणा में अवैध हथियारों की आपूर्ति करता था। दनकौर पुलिस को सूचना मिली थी कि हथियार तस्कर गिरोह के सदस्य थाना क्षेत्र में असलाह और कारतूसों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने जेपी प्रोजेक्ट के पास एक सुनसान जगह पर छापेमारी की। वहां से पुलिस ने एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो और एक बलेनो कार से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। बंटू से असलाह और कारतूस खरीदते थे गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दादरी निवासी गजेंद्र, कासना निवासी सुमित, नॉलेज पार्क निवासी सागर, दनकौर निवासी हर्ष सिंगल और थाना कासना निवासी निखिल भाटी के रूप में हुई है। डीसीपी साद मिया खान ने बताया कि ये लोग मथुरा में जय गुरुदेव मंदिर के पीछे रहने वाले बंटू से असलाह और कारतूस खरीदते थे। बंटू महाकाली आर्म्स एंड एमूलेशन की दुकान, जो मंडी चौराहा मथुरा में है, वहां से कारतूस उपलब्ध कराता था। आरोपी कम दामों में हथियार खरीदकर अधिक दामों में बेचकर मुनाफा कमाते थे और अपनी मौज-मस्ती व शौक पूरे करते थे। सदस्यों को भी हथियार मुहैया कराता था पुलिस के अनुसार, यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों और अन्य गिरोह के सदस्यों को भी हथियार मुहैया कराता था, जिसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। फिलहाल, इस गिरोह के कई सदस्य फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *