ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोमार्ट में CPHI और P-MEC इंडिया 2025 कार्यक्रम के तहत फार्मा महाकुंभ का शुभारंभ हुआ है। यह तीन दिवसीय एक्सपो 25 से 27 नवंबर तक चलेगा। इस वैश्विक आयोजन में 120 से अधिक देशों के फार्मा लीडर्स एकजुट हुए हैं। इसमें 2000 से अधिक प्रदर्शक और 50,000 से अधिक उद्योग पेशेवर भाग ले रहे हैं। CPHI और P-MEC इंडिया 2025 का यह 18वां संस्करण है। यह संस्करण एपीआई आत्मनिर्भरता, स्थिरता, डिजिटलीकरण और निर्यात जैसे प्रमुख औद्योगिक विषयों पर केंद्रित रहेगा। इस कार्यक्रम में चीन, इटली, जर्मनी और दक्षिण कोरिया सहित कई देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं, जिससे सीमा पार सहयोग को मजबूती मिलेगी। इनफॉरमा मार्केट्स इन इंडिया के प्रबंध निदेशक, योगेश मुद्रास ने इस अवसर पर कहां की फार्मा इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है सबसे बड़ा शो है, इस शो में 120 देश से फार्मा लीडर्स इकट्ठा हो रहे हैं। फार्मा इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हर चीज जहां पर मिलेगी।इससे भारत के व्यापार में बहुत फायदा होगा ।विदेशों से आये लोग यहां खरीददारी करेंगे।
ग्रेटर नोएडा में फार्मा महाकुंभ:डिजिटलीकरण और निर्यात पर फोकस, व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
📅 Published: November 25, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
