घर में घुसकर की थी युवक की गोली मारकर हत्या:SP ने 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, 8 पर FIR

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के पंसड़ी गांव में सोमवार शाम पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने युवक के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। यह रंजिश करीब सात माह पहले छात्रा से छेड़छाड़ के विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। जिसमें एसपी अभिषेक यादव ने पूर्व में ही लापरवाही के चलते थानाध्यक्ष सहित हल्का दरोगा और बीट सिपाही को निलंबित कर दिया। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र सुरेश कुमार, निवासी पंसड़ी, के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम लगभग 6 बजे राइफल और अवैध तमंचों से लैस हमलावर घर में घुस आए। उन्होंने पहले प्रदीप के साथ मारपीट की। इसके बाद उसे गोली मार दी। प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हमला करने वालों ने घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की। करीब सात महीने पहले गांव में एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इसी विवाद में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। परिजनों का कहना है कि आरोपी लगातार प्रदीप पर मुकदमे को लेकर दबाव बना रहे थे। इसी रंजिश के कारण उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रभारी निरीक्षक दिगंबर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों मुरारी लाल, मेवाराम, बादशाह, राम औजार, अमन, शिवम, आशीष कुमार और सूरज पाल के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने पूर्व में ही लापरवाही के चलते थानाध्यक्ष सहित हल्का दरोगा और बीट सिपाही को निलंबित कर दिया था। पुलिस अब सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *