चंडीगढ़-अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्री परेशान:बोले- पहुंचते ही पता चला फ्लाइट कैंसिल है, खाने-रहने की व्यवस्था नहीं; यहीं रात गुजरी

📅 Published: December 5, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की लगातार फ्लाइट रद्द और लेट होने से यात्री परेशान हैं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अब तक इंडिगो की 15 फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। वहीं अमृतसर में इंडिगो की 10 फ्लाइट में से 5 फ्लाइट्स का शेड्यूल क्लियर नहीं है, जबकि 3 लेट हैं। एक फ्लाइट रद्द की गई है। पिछले 2 दिनों से यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। कई यात्रियों को मजबूरन एयरपोर्ट की कुर्सियों पर ही रात काटनी पड़ीं, जबकि कुछ परिवार बच्चों समेत बाहर होटलों में ठहरने को मजबूर रहे। यात्रियों का आरोप है कि फ्लाइट लेट या रद्द होने का कोई मैसेज नहीं दिया जा रहा है। एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चलता है कि फ्लाइट रद्द है। कंपनी द्वारा उनके रहने खाने की व्यवस्था भी नहीं की जा रही है। अगली फ्लाइट कब है, न तो इसकी जानकारी दी जा रही है। उनका कहना है कि कंपनी टिकट का पैसा भी रिफंड नहीं कर रही है कि वे दूसरी फ्लाइट या दूसरे साधन से जा सकें। अब पढ़िए यात्रियों ने क्या कहा….

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *