चंडीगढ़ के युवक ने अमेरिका में गर्लफ्रेंड की हत्या की:फ्लैट में छुपाई लाश, झूठी कंप्लेंट कर भारत लौटा, इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार

📅 Published: January 5, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ के एक युवक ने अमेरिका में अपनी गर्लफ्रेंड की चाकू से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने चालाकी से पुलिस स्टेशन जाकर गर्लफ्रेंड की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, ताकि शक से बच सके। इसके बाद भारत आ गया। आरोपी शनिवार को अमेरिका से फ्लाइट लेकर पंजाब के अमृतसर पहुंचा था, जिसके बाद उसके चंडीगढ़ आने की भी जानकारी सामने आई। सोमवार को इंटरपोल की मदद से आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान अर्जुन शर्मा निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है, जबकि मृतका की पहचान 27 वर्षीय निकिता गोडिशला के तौर पर की गई है। निकिता तेलंगाना के हैदराबाद की रहने वाली थीं। अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी पर लगातार नजर रखी जा रही थी। भारतीय एजेंसियों के साथ कोआर्डिनेशन कर उसे डिपोर्ट कराने की प्रक्रिया की तैयारी की जा रही थी। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला… नए साल की शाम को हुई हत्या की आशंका
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि निकिता की हत्या नए साल की शाम करीब 7 बजे के बाद की गई थी। हत्या के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना से पहले दोनों के बीच किसी तरह का विवाद हुआ था या नहीं। इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती थी निकिता
निकिता इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती थी। जिस पर उसके करीब 10 हजार फॉलोअर्स हैं। उसने अपनी कई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। हालांकि उसने युवक के साथ कोई फोटो शेयर नहीं की थी। इसके अलावा वह फिटनेस को लेकर भी एक्टिव रहती थी। इंस्टाग्राम पर उसने जिम से भी अपनी कई फोटो शेयर की हैं। निकिता के इंस्टाग्राम पर शेयर PHOTOS…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *