चंडीगढ़ में गैंगवार में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस के करीबी इंदरप्रीत सिंह पैरी को शुरुआत से ही अपनी हत्या का खतरा था। 2022 में उसने एक इंटरव्यू यह बता जता दी थी। ये इंटरव्यू अब वायरल हो रहा है। उसका कहना था थ्रेट तो होते ही है। एंटी गैंग टारगेट करते हैं। जिसे वेपन की जरूरत है, उसे यह कहते हैं कि आपको वेपन देंगे तो क्राइम करोगे। फिर पुलिस कहती है कि सुधरते नहीं। पिस्तौल क्यों रखते हो, फिर मर जाए। माना की आप हमें सिक्योरिटी नहीं दे सकते। गनमैन आप ने नहीं देने। कम से कम हमें लाइसेंस दो। हम डिफेंड तो करे। हथियार एक नंबर का। कल को कहीं गोली चलती है तो आप हमारे हथियार की फोरेंसिक जांच करवा लो। चंडीगढ़ के सेक्टर‑26 टिंबर मार्केट में सोमवार देर शाम (1 दिसंबर) कार सवार इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। अब पढ़िए इंटरव्यू में पैरी की 7 अहम बातें…. ——————– ये खबरें भी पढ़ें… चंडीगढ़ में पैरी मर्डर का VIDEO, दोस्त गोली मार उतरा, क्रेटा में बैठा, जाते हुए भी गोलियां मारीं चंडीगढ़ के सेक्टर‑26 टिंबर मार्केट में सोमवार देर शाम कार सवार इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंचकूला CIA टीम ने वह क्रेटा कार भी बरामद कर ली है, जिसमें बैठकर हमलावर पहुंचे थे। इलाके की CCTV फुटेज में दो कारों में युवकों की आवाजाही भी कैद हुई है। पूरी खबर पढ़ें… चंडीगढ़ में युवक की 5 गोलियां मारकर हत्या, जिम जाते गाड़ी घेरी; सवा महीने पहले शादी चंडीगढ़ में सोमवार देर शाम टिंबर मार्केट में 3 बदमाशों ने कार सवार युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उसकी कार का पीछा किया। इसके बाद उसे घेरकर ताबड़तोड़ 5 गोलियां चलाईं। सारी गोलियां युवक के शरीर पर लगीं। इसके बाद बदमाश क्रेटा कार में वहां से फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें…
चंडीगढ़ गैंगवार में मारे गए पैरी का इंटव्यू सामने आया:कहा था- थ्रेट है, सिक्योरिटी नहीं तो लाइसेंस दो; लॉरेंस मेरे से ज्यादा अग्रेसिव
📅 Published: December 2, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
