चंडीगढ़ निगम ने कूरियर लिफाफे से ढूंढा एड्रेस:घर जाकर काट दिया चालान, खुले में कूड़ा फेंका था; अपने JE को भी नहीं बख्शा था

📅 Published: December 15, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ में नगर निगम ने कूरियर के लिफाफे से एड्रेस देख घर जाकर कूड़ा फेंकने वाले का चालान काट दिया। कूड़ा फेंकने वाले को 13,401 रुपए का जुर्माना ठोक दिया गया। इससे पहले निगम ने अपने ही विभाग के जेई का भी चालान काट दिया था। जेई ने पेड़ों की कटाई का कचरा साफ नहीं कराया था।
इससे पहले सफाई को लेकर सख्ती दिखा रहे निगम ने सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा फेंकने वालों के घर ढोल तक बजाने का फैसला किया था, हालांकि लोगों के विरोध के बाद इस फैसले को वापस लेना पड़ गया था। जानिए, कैसे कूरियर लिफाफे से घर तक पहुंचे निगम अफसर
निगम अफसरों के मुताबिक निगम की टीम शहर में सफाई की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान खुले में कूड़ा पड़ा मिला। निगम की टीम ने जांच की तो उसके बीच से एक कूरियर वाला लिफाफा बरामद हुआ। निगम ने उसकी जांच की तो उस पर लगी स्लिप में एड्रेस लिखा हुआ था। इसके बाद निगम की टीम उसके घर पहुंची और सेक्टर 15B में रहने वाले व्यक्ति का चालान काट दिया। JE ने चेतावनी के बाद भी नहीं उठाया था कचरा
इससे पहले निगम ने बागवानी शाखा विभाग के JE का चालान काट दिया था। निगम अधिकारियों का कहना था कि JE ने सेक्टर-21 पेट्रोल पंप के पास दक्षिण मार्ग पर जमा पेड़ों की कटाई से फैला कचरा निर्धारित समय में नहीं उठाया। नगर निगम ने पहले ही संबंधित जेई को नोटिस भेजकर चेतावनी दी थी कि अगर तय समय सीमा में कचरा नहीं हटाया गया, तो चालान सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी। मगर, समय बीतने पर भी कचरा वहीं पड़ा रहा, जिसके बाद निगम ने चालान जारी कर दिया। निगम कमिश्नर बोले- खुले में कूड़ा फेंकना बर्दाश्त नहीं
निगम के कमिश्नर अमित कुमार ने कहा कि कूड़ा फैलाने और खुले में कचरा डालने को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता से अपील करते हुए आयुक्त ने नागरिकों से खुले स्थानों पर कचरा न फेंकने और गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करके निगम की गाड़ियों को दें। कूड़ा फेंकने वालों के घर बजवा चुके ढोल
चंडीगढ़ में इससे पहले सड़क पर कूडा फेंकने वालों के घर नगर निगम कर्मचारी ढोल लेकर पहुंचे थे। यहीं नहीं उन्हें शर्मिंदा करने के लिए घर से बाहर बुलाकर उनसे पूछताछ भी की गई और प्रत्येक को 13401 रुपए जुर्माना भी लगाया गया। इसके साथ उन्हें कचरा लौटाया। निगम ने इसका वीडियो भी जारी किया। हालांकि इसका विरोध हुआ तो मेयर हरप्रीत कौर बबला ने फैसला वापस ले लिया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *