चंडीगढ़ में कूड़ा जलाने पर नगर निगम कर्मी पर एक्शन:सस्पेंड किया और 6700 का काटा चालान, वीडियो हुआ था वायरल

📅 Published: December 8, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ नगर निगम ने कूड़े को खुले में जलाने का वीडियो वायरल होने के बाद अपने ही सफाई कर्मचारी पर बड़ा एक्शन किया है। निगम ने इस मामले में सफाई मुलाजिम रविंदर कुमार को सस्पेंड किया है, जो कि आउटसोर्स के तहत काम कर रहा था। वहीं, उसका 6701 रुपए का चालान किया है। निगम के इस एक्शन के पीछे कोशिश है कि सफाई के मामले में किसी से भी समझौता नहीं किया जाएगा। निगम द्वारा इस मामले में ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। वहीं, निगम द्वारा इस मामले में सेनेटरी इंस्पेक्टरों को सारी सफाई प्रोसेस पर नज़र रखने को कहा है। अब पूरे मामले को तीन पॉइंट्स में जानिए, जो कि इस प्रकार है- 1. जानकारी के मुताबिक यह मामला सेक्टर-44 मार्केट का है, जहाँ एमसी का मुलाजिम सफाई के बाद खुले में कूड़े को जला रहा था। इसके बाद मार्केट में आए किसी व्यक्ति ने इस संबंधी वीडियो बना लिया। साथ ही यह वीडियो नगर निगम व चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को भेजा गया। 2.जैसे ही मामला नगर निगम के अधिकारियों तक पहुंचा तो नगर निगम ने तुरंत एक्शन लिया। सफाई मुलाजिम सेक्टर-44 में तैनात रविंदर कुमार के रूप में सामने आया, जो कि लायंस सर्विसेज़ के ज़रिए काम कर रहा था। यह काम म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट (MSW) नियमों के तहत पूरी तरह से मना है। सफाई कर्मचारी के खिलाफ 6,701 रुपये का चालान काटा गया है। पहले ढोल बजाकर लोगों को जलील करता था निगम इससे पहले नगर निगम ने लोगों को खुले या सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने से रोकने के लिए नया तरीका अपनाया था। इस दौरान निगम की तरफ से जो व्यक्ति कूड़ा खुले में फेंकता था, उस पर नज़र रखी जाती थी। उसके बाद उसका कूड़ा उठाकर निगम की टीम व्यक्ति के घर पहुंच जाती थी। इसके बाद ढोल बजाकर व्यक्ति का चालान काटा जाता था, साथ ही लोगों को जलील किया जाता था। लेकिन इस चीज़ का विरोध हुआ था। मामला गवर्नर तक पहुंचा था। विरोधी पार्टियां भाजपा मेयर के घर कूड़ा व ढोल लेकर पहुंच गई थीं। इसके बाद फैसले को वापस ले लिया गया था।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *