चंडीगढ़ में चलती बाइक पर 11वीं छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले राइडर गिरफ्तार कर लिया गया है। उबर राइडर शाहनवाज उर्फ शानू को मनीमाजरा से पकड़ा गया। आरोपी ने बाइक पर चलते समय छात्रा को कई बार गलत तरीके से टच किया था। राइडर काफी दूर तक एक हाथ से ही बाइक चलाता रहा, दूसरे हाथ से छेड़छाड़ करता रहा। जब इसका विरोध किया तो आरोपी उल्टा छात्रा को ही धमकाने लगा। छात्रा ने जब बाइक रोकने के लिए कहा तो आरोपी ने बाइक की स्पीड बढ़ा ली। काफी दूर ऐसे ही चलने के बाद छात्रा ने विरोध किया तो बाइक डिसबैलेंस होकर नीचे गिर गई। इसका वीडियो भी सामने आया था। छात्रा के घर वालों के आने पर आरोपी मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। वहीं परिजनों का कहना है कि लड़की ने जो बाइक बुक की थी, उसकी बजाय राइड के लिए दूसरी बाइक आई थी। छात्रा के रिकॉर्ड किए 1 मिनट के वीडियो में क्या दिख रहा छात्रा के रिकॉर्ड किए वीडियो में दिख रहा है कि बाइक राइडर बाइक चला रहा है और छात्रा दोनों तरफ पैर कर पीछे बैठी है। इस दौरान बाइक राइडर पीछे की तरफ होकर बैठ जाता है ताकि छात्रा को टच होता रहे। छात्रा ने उसके टच से बचने के लिए गोद में स्कूल बैग रखा हुआ है। करीब 20 सेकेंड चलते हुए बाइक राइडर अपना बायां हाथ छात्रा के पैर में रख देता है। इसके बाद वह एक हाथ से बाइक चलाने लगता है। इसके बाद वह हाथ नहीं हटाता। छात्रा ने नीचे से भी वीडियो शूट किया, जिसमें स्पष्ट तौर पर दिख रहा है कि राइडर का हाथ छात्रा की जांघ पर रखा हुआ है। इसमें थोड़ी देर के लिए छात्रा का चेहरा भी नजर आता है। बुकिंग के बजाय दूसरी बाइक लेकर पहुंचा आरोपी छात्रा ने सेक्टर- 40 से स्कूल जाने के लिए टैक्सी बुक की। बुकिंग में शाहनवाज नाम के एक व्यक्ति ने राइड एक्सेप्ट की। इसमें बाइक का नंबर यूपी का है। वहां छात्रा ने दावा किया कि उसे लेने जो राइडर आया उसकी बाइक का नंबर दूसरा था। वह हिमाचल प्रदेश के नंबर वाली बाइक लेकर आया था। छात्रा ने शक जताया कि इसी वजह से उसने छेड़छाड़ की क्योंकि ऑन रिकॉर्ड उसने ऊबर के एप पर वह बाइक बुक नहीं की थी। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… छेड़छाड़ से भड़का युवक, बोला- चंडीगढ़ प्रशासन क्या कर रहा छेड़छाड़ का वीडियो देखने के बाद जीरकपुर के प्रिंस नाम का एक युवक भड़क उठा। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा- आज एक वीडियो देखी। सेक्टर 40 में एक गुड़िया ने स्कूल जाने के लिए एक बाइक टैक्सी बुक की होगी। जिस बाइक टैक्सी वाले ने उस गुड़िया के साथ छेड़छाड़ की। देखकर बहुत बुरा लगा क्योंकि मैं भी एक गुड़िया का पिता हूं तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है। वीडियो में दिख रही बाइक टैक्सी का नंबर नॉन कॉमर्शियल है। क्या कर रहा है चंडीगढ़ का प्रशासन? अभी मैं थोड़े दिन पहले सोशल मीडिया पर बहुत सारी वीडियो देख रहा था बाइक टैक्सी का मुद्दा उठा हुआ था। जिसमें यह भी मुद्दा था कि इस तरह के काम में नॉन कॉमर्शियल बाइक इल्लीगल है। तो चंडीगढ़ प्रशासन से मैं यह पूछना चाहता हूं, अगर इल्लीगल है तो आप लोग इसे क्यों चलने दे रहे हैं? किसलिए चलने दे रहे हैं? क्या आपको वह कंपनी फंडिंग कर रही है?। अगर फंडिंग नहीं कर रही है तो उसके ऊपर उसके ऊपर एक्शन लो, आज यह घटना एक छोटे रूप में सामने आ गई। अगर कल को यह घटना बड़े रूप में होगी फिर उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?। चंडीगढ़ प्रशासन से निवेदन है कि दूसरे स्टेट और व्हाइट प्लेट वाले जो बाइक टैक्सी चल रही हैं, उन पर लगाम कसें। वर्ना आज यह जो चीज हुई है यह किसी दूसरे की मां, बहन, बेटियों के साथ हुई है, कल को यह हमारे साथ भी हो सकती है।
चंडीगढ़ में चलती बाइक पर छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार:एक हाथ से टच करता रहा, दूसरे से बाइक चलाई; विरोध किया तो नीचे गिराया
📅 Published: December 13, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
