चंडीगढ़ में फेमस स्वीट शॉप में आग लगी:अंदर रह रहे कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड बुलाई, सेक्टर 17 का एरिया सील किया गया

📅 Published: December 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ की प्राइम लोकेशन सेक्टर-17 में सिंधी स्वीट्स में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। उस वक्त दुकान बंद थी। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और सेक्टर-17 थाना पुलिस पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया। इस दौरान पूरे इलाके को सील कर दिया गया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मगर, जब तक दुकान में रखा सामान काफी हद तक जल गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि जिस समय आग लगी, उस वक्त दुकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। सुबह चार बजे मिली फायर बिग्रेड को आग लगने की सूचना
फायर ब्रिगेड अफसर जगतार सिंह ने बताया कि यह दुकान सिंधी स्वीट्स वालों की है। रविवार अल सुबह करीब 4:00 बजे फायर बिग्रेड विभाग, सेक्टर-17 एक कॉल आई। बताया गया कि सिंधी स्वीट्स में आग लग गई है। फर्स्ट फ्लोर में यह कॉल सिंधी स्वीट्स के कर्मचारियों द्वारा की गई थी। प्राइम लोकेशन होने की वजह से तुरंत दौड़ी फायर ब्रिगेड
फायर ब्रिगेड अफसर जगतार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर सेक्टर-17 फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। एक गाड़ी सेक्टर-11 से मंगाई गई। आग फॉल सीलिंग में लगी हुई थी, जिस कारण थोड़ा परेशानी हुई। हालांकि टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
एहतियात के तौर पर पूरा एरिया किया सील
वहीं, आग लगने के बाद थाना-17 पुलिस ने आसपास का पूरा एरिया सील कर दिया, ताकि कोई आग के नजदीक न जा सके और किसी तरह का नुकसान न हो। सिर्फ फायर ब्रिगेड और पुलिस को ही अंदर जाने की इजाजत थी। यहां तक कि सिंधी स्वीट्स के कर्मचारियों को भी दुकान से बाहर ही रखा गया। कुछ देर बाद जब आग पर काबू पा लिया गया, तो पूरे एरिया को खोल दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन फायर ब्रिगड और पुलिस की ओर से आग लगने के असल कारण की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि आग आसपास के शोरूमों तक नहीं फैली, जिससे बड़े नुकसान से बचाव हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फायर सेफ्टी से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। दुकान के अंदर सो रहे कर्मचारी, धुआं उठने पर जागे
सिंधी स्वीट्स के कर्मचारी सुरेश ने बताया कि वह अंदर ही सो रहे थे कि अचानक धुआं उठा। इसके बाद वे सभी बाहर निकल गए और उन्होंने फायर ब्रिगेड को कॉल की। इस दौरान अंदर बिजली की फिटिंग और अन्य सामान का नुकसान हुआ है। बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे और आग पर काबू पा लिया गया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *