चंडीगढ़ में बस की टक्कर से युवक की मौत:स्टैंड से घर जाते वक्त चपेट में आया, लोग चिल्लाते रहे, फिर भी नहीं रुका ड्राइवर

📅 Published: December 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ के राम दरबार बस स्टैंड के पास CTU बस ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत GMCH-32 अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय विकास, निवासी ईडब्ल्यूएस फ्लैट फेज-2 राम दरबार के रूप में हुई है। पुलिस स्टेशन सेक्टर-31 में इस मामले में धारा 281, 106(1) BNS के तहत बस ड्राइवर विजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हादसा 21 दिसंबर को हुआ। विकास सेक्टर-46 के सरकारी कॉलेज में सेकेंड ईयर का छात्र था। उसके दोस्त प्रिंस उपाध्याय ने बताया कि वह और विकास दोनों सेक्टर-46 से राम दरबार के लिए बस में सवार हुए थे। जैसे ही वे राम दरबार स्टॉप पर उतरे, विकास अपने घर की ओर जाने लगा, तभी बस ड्राइवर ने बस चलाते हुए विकास को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद ड्राइवर नहीं रुका बस ड्राइवर विकास को टक्कर मारने के बाद वहां नहीं रुका, जबकि सड़क पर खड़े लोग चिल्ला रहे थे कि बस के नीचे युवक आ गया है, लेकिन बस ड्राइवर फिर भी नहीं रुका और वहां से बस लेकर फरार हो गया। इसके बाद लोग बस के पीछे कुछ दूरी तक दौड़े, लेकिन बस काफी दूर निकल चुकी थी। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही जीप टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल विकास को अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *