देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो में चल रहे संकट का असर चंडीगढ़ और अमृतसर में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को दोनों एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी जैसा माहौल दिखा। चंडीगढ़ में 15 तो अमृतसर में 4 फ्लाइट रद्द कर दी गईं। कुछ उड़ानों ने 1 से लेकर 5 घंटे तक की देरी से लैंडिंग और टेकऑफ किया। फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री पूरे रात एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। उन्होंने कहा कि न खाने-पीने की व्यवस्था मिली और न ही रहने की। यात्रियों का कहना है कि पहुंचते ही पता चला फ्लाइट कैंसिल है, जबकि पहले कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी। कोलकाता से चंडीगढ़ में अपनी मां के अंतिम संस्कार में आईं श्रुति भी फंस गई हैं। उनकी शुक्रवार रात को 8:15 बजे कोलकाता की फ्लाइट थी, जो उनकी तरफ से यहां आने के दौरान ही बुक करवाई थी। मगर फ्लाइट का स्टेट्स ही उन्हें पता नहीं चल रहा था। बाद में पता चला कि वह कैंसिल हो गई है। उनके पति घायल। उन्हें देखने वाला कोई नहीं। महिला श्रुति की 3 अहम बातें.. 10 हजार की टिकट 35 हजार में मिल रही
शुक्रवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचे युवक पारुख ने कहा कि मेरे दोस्त ने कोलकाता जाना था। लेकिन ऑन द स्पॉट पता लगा कि फ्लाइट कैंसिल है। 10 हजार में टिकट बुक कराई थी। अब दूसरी एयरलाइंस ने वही टिकट 35 हजार की कर दी है। चंडीगढ़ से 35 फ्लाइट्स सभी पर पड़ेगा असर
चंडीगढ़ एयरपोर्ट में रोजाना करीबन 35 फ्लाइट्स आती और जाती हैं। आज भी इस तरह के ही हालात रहने के आसार हैं। एयरपोर्ट से सूत्रों के अनुसार इंडिगो की तरफ से अपनी सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है।
चंडीगढ़ में मां के अंतिम संस्कार में आई महिला फंसी:कोलकाता में पति घायल, देखने वाला कोई नहीं; इधर इंडिगो फ्लाइट बिना बताए कैंसिल
📅 Published: December 6, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
