चंडीगढ़ में श्री राम कथा आयोजित:पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल और भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने भी लगाई हाजिरी

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान और श्री राम कृपा सेवा ट्रस्ट द्वारा श्री राम कथा का आयोजन किया गया। इस कथा में संस्थान के संस्थापक श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी श्रेया भारती जी ने लोगों को संबोधित किया। इस मौके कई लोगों ने इसमें हाजिरी लगाई गई। इसके अलावा कई प्रमुख व्यक्तियों, डॉक्टरों, सामाजिक संगठनों, मंदिर सभाओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागी होकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, इस दौरान पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल और पंजाब बीजेपी के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा भी मौजूद रहे। इस मौके साध्वी श्रेया भारती ने कहा कि श्री राम के समय में अयोध्या सिर्फ संपन्न और समृद्ध नहीं थी, बल्कि वहां के लोग उच्च चरित्र और आदर्शों वाले थे। लंका भी सम्पन्न थी, लेकिन वहां अनैतिकता और बुराई फैली हुई थी, इसलिए उसे रामराज्य नहीं कहा जा सकता। अगर आज के समय में भी रामराज्य चाहिए, तो पहले हमें अपने भीतर राम का प्रकट होना जरूरी है। यह दिव्य ज्ञान केवल पूर्ण सद्गुरु से ब्रह्मज्ञान प्राप्त करके ही मिलता है। कथा में भगवान राम के अयोध्या आगमन के प्रसंग पर 500 दीए जलाकर दीपमाला भी की गई। अब PHOTOS में देखे श्री राम कथा को –

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *